18 जनवरी 2024 - 08:49
ईरान के दक्षिण-पूर्व में पाकिस्तान के हमलों में कम से कम 9 लोगों की मौत

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने "ईरान की क्षेत्रीय संप्रभुता के पालन" पर जोर देते हुए घोषणा की कि उसने आतंकवाद का मुकाबला करने के अंतर्गत इस देश के दक्षिणपूर्व में तीन स्थानों पर बमबारी की है।

ईरान की ओर से पाकिस्तान में आतंकी गुटों पर ईरान की एयरस्ट्राइक से सकते में आए पाकिस्तान ने आज ईरान के दक्षिण पूर्व में कई हमले किये जिसमे अब 9 लोगोंके मारे जाने की खबर आ रही है। पहले ईरान के सीस्तान बलोचिस्तान के एक अधिकारी ने इस हमले में 4 महिलाओं और 3 बच्चों के मारे जाने की बात कही थी जो ईरानी नहीं थे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने "ईरान की क्षेत्रीय संप्रभुता के पालन" पर जोर देते हुए घोषणा की कि उसने आतंकवाद का मुकाबला करने के अंतर्गत इस देश के दक्षिणपूर्व में तीन स्थानों पर बमबारी की है।

पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि आज सुबह, पाकिस्तान ने ईरान के सीस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ समन्वित और विशेष रूप से लक्षित सैन्य हमले किये है। ईरान ने सरावान के पास एक गाँव में हुए इस हमले पर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण माँगा है।